Asus के 4 लैपटॉप भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 घंटे तक कर पाएंगे इस्तेमाल, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Something About Asus
Asus ZenBook 14 (UX425) कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Asus ZenBook 14 की कीमत भारत में 82,990 रुपये है। यह लैपटॉप Asus के एक्सक्लूसिव स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। साथ ही इसे Flipkart, Amazon, Reliance Digital, Croma से भी खरीदा जा सकेगा। लैपटॉप सिंगल पाइन ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा। लैपटॉप में 14 इंच फुल एचडी प्लस एलईडी डिस्प्ले दी गई है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 फीसदी है। लैपटॉप में विंडो 10 होम का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इ Intel Core 11th जनेरेशन Core i5-1135G7 और Intel Core i7-1165G7 प्रोसेसर के साथ आएगा। लैपटॉप में Intel Iris X ग्राफिक्स के साथ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलेगा।
Asus ZenBook 14 (UX413) कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Asus VivoBook Ultra 14 (X413) की कीमत 59,990 रुपये है। इसकी बिक्री Flipkart पर होगी। Asus VivoBook Ultra 15 (X513) की कीमत 43,990 रुपये है। इसे ऑफलाइन के साथ ही Amazon से ऑनलाइन खरीद पाएंगे। दोनों लैपटॉप Bespoke Black, Dreamy White और कोबाल्ट ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। VivoBook Ultra 14 X413 Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर के साथ है और इसकी स्क्रीन साइज 14 इंच है। वहीं Asus VivoBook Ultra 15 X513 को Intel Core i3, Core i5 और Core i7 जैसे तीनों वेरियंट में लॉन्च किया गया है। X513 की स्क्रीन साइज 15.6 इंच है। इन लैपटॉप को 8GB RAM के साथ ही 512 GB स्टोरेज तक वाले वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा
Asus VivoBook Ultra K15 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Asus VivoBook Ultra K15 की कीमत 42,990 रुपये है। यह लैपटॉप एक्सक्लूसिव Asus स्टोर, ऑफलाइन पार्टनर स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। लैपटॉप Hearty Gold, Transparent Silver और Indie Black (metal lid) कलर ऑप्शन में आएगा। VivoBook Ultra K15 लैपटॉप Windows 10 Home पर काम करेगा। अगर फीचर की बात करें, तो लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसमें Intel Core i7-1165G7 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप को Intel Iris X और Nvidia MX330 ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप 8GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। पावरबैकअप के लिए लैपटॉप में 42WH लीथियम ऑयन बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इसमें ऑल डे बैटरी लाइफ मिलेगी। लैपटॉप का वजन 1.7 किग्रा होगा।
Comments
Post a Comment